Wednesday, 20 February 2013

दिल


उसके जाने का मुझको गम नहीं 
पर आने की शिकायत है मुझको
दिल धड़कने से अदावत तो नहीं 
पर इसके होने की शिकायत है मुझको |

Sunday, 17 February 2013

मैं

मैं टूटकर
तेरी सूरत ही बन पाया
तो मुझे
क्या हो गिला
वैसे भी मैं
मैं था ही कब
तुझसे मिलने के बाद

Tuesday, 5 February 2013

तेरा दिल

"मैंने तो चाहा
 अपनी हर साँस
 तेरे दिल में उतार दूं 
 मगर उसके लिए 
 तेरा दिल तो मेरे पास होना चाहिए....."
Creative Commons License
This work is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.