आज फिर मैं ख्वाब देखने की खुद से इज़ाज़त चाहता हूँ,
इन रुके जज्बात को फिर से अल्फ़ाज़ देना चाहता हूँ ।
मेरे आँखों में शाम रुकी है तो रूकी ही सही,
लेकिन एक बार फिर से किसी आँखों में सहर होकर बिखर जाना चाहता हूँ ।
मेरे हाथ की लकीरें अधूरी हैं तो अधूरी ही सही,
लेकिन किसी के हाथ की लकीरों को इनसे मिलाकर उसे मुकम्मल बनाना चाहता हूँ ।
मेरे आँखों के ख्वाब रूठे हैं तो रूठे ही सही,
लेकिन किसी के खूबसूरत आँखों का ख्वाब बनकर जी लेना चाहता हूँ ।
डर है किसी की रुसवाइयों का तो रूसवाइयाँ ही सही,
लेकिन एक बार फिर से किसी की सांस बन कर उसी के सीने मे बिखर जाना चाहता हूँ।
No comments:
Post a Comment